फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information about schemes given to beneficiaries

Kaithal News: लाभार्थियों को दी योजनाओं की जानकारी

Fri, 08 Dec 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes given to beneficiaries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी/ढांड। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम के तहत वीरवार को यात्रा गांव जसवंती, कठवाड़, जटहेड़ी, बुच्ची, बेगपुर तथा खेड़ी रायवाली पहुंची। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ कई लाभार्थियों को मौके पर ही उज्ज्वला आदि योजना के तहत लाभान्वित किया गया। इसके साथ-साथ सभी को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।

गांव जसवंती व कठवाड़ में बीजेपी नेता राजपाल तंवर, गांव जटहेड़ी में पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, गांव बुच्ची में बीजेपी नेता सुभाष हजवाना, गांव बेगपुर व खेड़ी रायवाली में बीजेपी महिला अध्यक्ष अनिता चौधरी ने शिरकत करते हुए सभी को शपथ दिलवाई और मौके पर दी जा रही सेवाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


बीजेपी नेता राजपाल तंवर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जनसेवा में लगे हुए हैं। आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिले,इसके लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। पूर्व विधायक तेजबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩा है। साढ़े नौ सालों में मोदी सरकार और नौ सालों में मनोहर सरकार की जो योजनाएं बनी हैं यदि कोई व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है तो उन्हें योजनाओं से जोडक़र लाभान्वित किया जा रहा है। मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। भाजपा नेता सुभाष हजवाना ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं जिन्हें जनता के समक्ष रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारी सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की है। प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कार्य करते हुए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हर 20 किलोमीटर पर लड़कियों की शिक्षा के लिए कॉलेज खोले गए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने के साथ-साथ लिंगानुपात में बढ़ोत्तरी हुई है। कार्यक्रमों में एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक किया।


इस अवसर पर बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, बीईओ गिरिश कौशिक, एसडीओ प्रिंस, मंजीत कुमार, सोमी कश्यप, देवेंद्र कुमार, हाकम सिंह, बलविंद्र सिंह, रामकुमार नैन, पवन कसाना, कृष्ण कुमार, जागर सिंह, गुलाब सिंह, जय सिंह, करनैल, सेवा सिंह, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed