Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Indoor gym along with e-library will be built in Jakholi: Krishan Lal

जाखौली में ई-लाइब्रेरी के साथ इंडोर जिम बनेंगे : कृष्ण लाल

Thu, 09 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Indoor gym along with e-library will be built in Jakholi: Krishan Lal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा के पंचायत एवं विकास, खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जाखौली गांव में विद्यार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी, महिलाओं के लिए सामुदायिक सांस्कृतिक केंद्र तथा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंडोर जिम की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत इसके लिए उपयुक्त जमीन और भवन उपलब्ध करवाए, ताकि कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। इसके साथ ही गांव की जल निकासी समस्या को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। पंचायत विभाग सिंचाई विभाग के साथ मिलकर इस पर विस्तृत प्लान तैयार करेगा।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को जाखौली गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते समय यह बात कही।  मंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य में 6225 ग्राम पंचायतें हैं और सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पंचायत में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जाखौली गांव में पानी की निकासी एक प्रमुख समस्या है, जिसे लेकर विभाग फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, डीडीपीओ रितु लाठर, बीडीपीओ अन्नु, भाजपा नेत्री सुमित्रा जागलान, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल मलिक, जाखौली कमान सरपंच ऊषा, जाखौली दाबन गांव के सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र कादियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed