फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   India can become world leader with self-reliance: Ravindra

Kaithal News: आत्मनिर्भरता से भारत बन सकता है विश्व गुरु ः रविंद्र

Tue, 29 Oct 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
India can become world leader with self-reliance: Ravindra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में सोमवार को आयोजित सशक्त युवा, स्वावलंबी युवा एवं ऊर्जावान युवा पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता निकोबार के सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भरता से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।

अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता भारत सरकार की ओर से संचालित एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें बच्चे नौकरी लेने वाले ना बनकर देने वाले बन सकते है। उन्होंने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के पांच स्तंभ अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, प्रणाली, जीवंत जनसांख्यिकी, मांग पर विस्तृत रूप से बताया। आत्मनिर्भर भारत अभियान का मकसद देश और उसके नागरिकों को हर तरह से आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर शब्द का मतलब होता है खुद पर निर्भर या आश्रित होना। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत, भारत को ऐसा देश बनाना है, जहां किसी भी छोटी-बड़ी चीज़ के लिए विदेशों पर निर्भरता न रहे। इस मौके पर बच्चों ने भी मुख्य अतिथि से सवाल पूछकर अपने संदेह का निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्म निर्भर इकाई के कोऑर्डिनेटर सोहन शर्मा ने बताया कि इस व्याख्यान में विशिष्ट अतिथि संजय कुमार मौदगिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य दीपक रोहिल्ला ने की एवं मंच संचालन सोहन शर्मा ने किया।


कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्रधानाचार्य दीपक रोहिल्ला ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया एवं धन्यवाद किया। इस मौके पर यांत्रिक अभियांत्रिकी के विभाग अध्यक्ष दीपक पुनिया, एप्लाइड विभाग एवं प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी अमित गुप्ता, इलेक्ट्रिकल के विभाग अध्यक्ष राजेश चोपड़ा एवं आत्मनिर्भर इकाई को ऑर्डिनेटर सोहन शर्मा और प्रदीप कुमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed