{"_id":"634f0cdc89ee0f24b036b496","slug":"increasing-dengue-cases-no-fogging-in-the-city-kaithal-news-knl124900181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे डेंगू मामले, शहर में फॉगिंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे डेंगू मामले, शहर में फॉगिंग नहीं
विज्ञापन
27-कैथल। वार्ड में दाखिल मरीज।
- फोटो : Kaithal
कैथल। सावधान, डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर बदल रहे मौसम के बीच वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। किसी को बुखार है तो कोई जोड़ों में दर्द से परेशान है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 31 केस मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को एक नया केस सामने आया है। वहीं, गत वर्ष 1212 केस मिले थे। दूसरी ओर मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद फॉगिंग व्यवस्था बेपटरी है। लोगों का कहना है कि नियमित फॉगिंग कराई जाए तो कुछ हद तक मच्छरों का प्रकोप कम किया जा सकता है।
गौरतलब है कि आमतौर पर बरसात के समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग कर तरफ से अभियान चलाकर फॉगिंग का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। कुछ ही इलाकों में फॉगिंग हो रही है। वहीं, गांवों में तो डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग की मशीनें तक उपलब्ध ही नहीं है। दूसरी ओर डेंगू के साथ ही वायरल बुखार से भी काफी लोग पीड़ित हैं। जिला नागरिक अस्पताल में जहां सामान्य दिनों में बुखार के मरीजों की ओपीडी 80 से 100 के बीच रहती थी। वहीं, अब यह बढ़कर 200 से अधिक पहुंच गई हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी वायरल बुखार के भी काफी मरीज दाखिल हैं।
साढ़े छह लाख जगहों का किया सर्वे, 1281 जगह पर मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अप्रैल में डेंगू के लारवे की जांच के लिए सर्वे शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक साढ़े छह लाख जगहों का सर्वे किया गया है। इनमें से 1281 जगहों पर डेंगू का लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
ये हैं डेंगू के लक्षण-
तेज बुखार होना
हड्डियों, मांसपेशियों में तेज दर्द
उल्टी मिचली का लगना
आंखों के ऊपरी हिस्से में दर्द
ठंड लगने के साथ बुखार आना्र
शरीर पर चकत्ते पडऩा।
यह है बचाव के उपाय
मच्छरदानी लगाकर सोएं
मच्छर से बचाव के लिए क्रीम लगाएं
जलजमाव वाले जगहों पर जाने से बचे
ऑफिस या कहीं पर बैठें तो जुराबें पहनकर ही रहें
बुखार होने पर सिर पर पट्टी करें
पानी की मात्रा शरीर में कम न होने दें।
नारियल पानी, छाछ, तरल पदार्थ का सेवन करें
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू के बचाव के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। डेंगू के बचाव के लिए आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। नगर परिषद के साथ मिलकर फॉगिंग करवाई जा रही है।
वर्जन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि डेंगू को लेकर एक बार तो पूरे शहर में फॉगिंग करवाई गई है। अब जहां पर स्वास्थ्य विभाग की हिदायतें मिलती है। उसी जगह पर फॉगिंग का कार्य करवाया जाता है। जहां पर डेंगू संक्रमण का केस मिलता है, स्वास्थ्य विभाग वहां पर फॉगिंग करवाता है।