{"_id":"660f04967e993500da006914","slug":"increase-numbers-in-schools-by-20-percent-deo-kaithal-news-c-18-1-knl1004-361632-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में 20 फीसदी संख्या बढ़ाएं : डीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में 20 फीसदी संख्या बढ़ाएं : डीईओ
Fri, 05 Apr 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला शिक्षा कार्यालय में सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय के मुखियाओं की जिला शिक्षा अधिकारी अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने बैठक ली। उन्होंने सभी विद्यालयों को वर्ष 2024-25 में अपनी छात्र संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से प्रवेश उत्सव, उल्लास सोपआउट, एमआईएम अपडेशन एवं ई-अधिगम कार्यक्रम पर सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि उल्लास स्कीम के तहत सर्वे को भी 20 अप्रैल तक पूर्ण किया जाए। विद्यालयों में सफाई व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखा जाए एवं लोक सभा चुनाव को देखते हुए हर यूथ के अंदर बिजली, पानी एवं अन्य मौलिक सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था की जाए। सभी बनाए गए बूथों पर प्रवेश एवं निकासी का अलग-अलग द्वार हो।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने एमआईएम पर विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत ट्रांजेक्शन करने बारे सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में किचन गार्डन की स्थापना की जाए और मौसम के अनुसार सब्जियों को उगाया जाए।
विज्ञापन
बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र आर्य ने छात्र संख्या बढ़ाने पर अपने सुझाव दिए। साथ ही निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपने आस-पास के क्षेत्र से कम से कम एक छात्र का दाखिला सरकारी विद्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। जिला ई-अधिगम नोडल अधिकारी नरेंद्र बाल्यान एवं अंजू सिंगला ने ाई अधिगम एसओ को विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने कहा उनकी अनुपालना संबंधित दिशा निर्देश साझा किए। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, गिरिश कौशिक, बलीकरण, सुरेश दल, सुरेश सिंगला, ओम प्रकाश एवं संजय मौजूद रहे।