फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   increase demand of peracitamol, agithrowmicine, and vitamin c tablates

कोरोना काल में बढ़ी पेरासिटामोल, एजीथ्रोमाइसिन, विटामिन सी दवाओं की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
increase demand of peracitamol, agithrowmicine, and vitamin c tablates
कोरोना काल में पेरासिटामोल, एजीथ्रोमाइसिन, विटामिन सी दवाओं की मांग बढ़ गई है। संतोषजनक बात यह है कि जिले में अभी तक इन दवाओं की कमी नजर नहीं आ रही। जिला अस्पताल सहित मार्केट में दवाओं के स्टॉक की कमी नहीं है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले के ड्रग वेयरहाउस में इस समय 30 हजार पेरासिटामोल टेबलेट का स्टॉक उपलब्ध हैं। वहीं एजीथ्रोमाइसिन के चार हजार, विटामिन सी के 65 हजार व बीटीएम के 12 हजार टेबलेट उपलब्ध हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर स्टॉक में थोड़ी सी भी कमी दिखती है तो उसी समय दूसरे वेयरहाउस से स्टॉक मंगवाया जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति में दवाइयों की कमी से मरीजों को न जूझना पड़े। वेयरहाउस में इस समय 2000 रेमडेसिवीर, करीब दो लाख थ्री लेयर मास्क और छह हजार पीपीई किट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वहीं प्राइवेट दवा विक्रेताओं का कहना है कि दवाइयों की लागत तो बढ़ी है, लेकिन कमी किसी दवा की नहीं है। दवा विक्रेता मोहित गोयल ने बताया कि प्राइवेट विक्रेताओं के पास ये सभी दवाइयां आसानी से मिल रही हैं। वैसे तो अस्पतालों में भी ये दवाएं काफी होती हैं, लेकिन फिर भी अगर आने वाले समय में इनकी कमी होती है तो जिलावासी किसी भी मेडिकल स्टोर से ये दवाएं ले सकते हैं। प्रशासन द्वारा निर्धारित रेट में दवाएं बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने दुकानों के बाहर लगवाई रेट लिस्ट
हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इस समय ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के रेट तो पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं। वीरवार को इन दवाइयों की रेट लिस्ट दुकानों के बाहर भी लगवाई गई। लिस्ट लगाने के लिए पहुंचे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार से दवाइयों की मांग ज्यादा है, उससे कालाबाजारी की संभावना रहती है। रेट लिस्ट इसलिए लगाई गई है ताकि खरीदार इन दवाओं की कीमत पहले ही जान लें और उसके बाद खरीद करें।

ड्रग वेयरहाउस के मैनेजर डॉ. ललित जांगड़ा ने बताया कि जिले में कोरोना के दौरान प्रयोग होने वाली सभी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में हैं। लागत के अनुसार ही स्टॉक मंगवा लेते हैं। स्टॉक कम होने की स्थिति में दूसरे वेयरहाउस से भी दवाइयां मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed