फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   income tax raid, rice businessman, millers, kaithal

तीन दिन की जांच, छह जगहों को किया सील

Sun, 15 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 15 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
income tax raid, rice businessman, millers, kaithal
आयकर विभाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आयकर विभाग द्वारा शहर की दो बड़ी चावल निर्यातक फर्मों के यहां की गई रेड शनिवार शाम खत्म हुई। तीन दिनों तक जारी रेड के बावजूद विभागीय अधिकारी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए, जिसे सार्वजनिक किया जा सके। शाम के समय दोनों फर्मों के करीब 6 जगहों को सील करके विभाग की टीमें लौट गईं। अधिकारियों ने कहा कि बाद में आकर इन जगहों पर रखे रिकॉर्ड का अवलोकन किया जाएगा। अंतिम निष्कर्ष के लिए आवश्यक जवाब देने के लिए फर्म मालिक के ना मिलने के कारण अधिकारी लौट गए। वहीं सूत्रों ने बताया कि जिस तरह से विभाग को शिकायत दी गई थी, शिकायत के हिसाब से टीम के अधिकारियों के हाथ कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार सुबह शहर की दो बड़ी चावल निर्यातक फर्मों के यहां आयकर विभाग ने रेड की थी।

करीब 200 से अधिक कर्मचारियों ने दोनों ही फर्म संचालकों के घरों, प्रतिष्ठानों, राइस मिलों व कार्यालयों में रिकॉर्ड को जब्त कर जांच शुरू कर दी थी। जांच का कार्य वीरवार, शुक्रवार के बाद शनिवार शाम तक चला। शाम के समय अधिकारी दोनों फर्मों के करीब 6 जगहों पर रिकॉर्ड वाली जगह को सील करके लौट गए। इन जगहों में एक दो जगह राइस मिल के अलावा घर में भी हैं। जहां रिकॉर्ड को सील किया गया है।
विज्ञापन


विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि शनिवार शाम को करीब 5-6 जगहों को सील करके विभागीय टीम लौट गई है। अंतिम कार्रवाई के समय जवाब के लिए फर्म मालिक नहीं मिले। जिस कारण बाद में रिकॉर्ड का अंतिम अवलोकन होगा। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। अभी जो भी जांच में सामने आया है, वह जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या तीन दिनों तक विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद विभाग खाली हाथ रहा? क्या जिस बारे में शिकायत की गई थी उस तरह का कुछ मिला? तो उनका जवाब था कि ऐसा नहीं है कि विभाग खाली हाथ है। जो भी जानकारी इस दौरान मिली है, उसके जवाब के लिए मालिकों का होना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों में रोष व दहशत
चावल निर्यातकों के यहां की गई रेड के दौरान आढ़तियों की फर्मों पर जाकर जांच से आढ़तियों में जहां दहशत फैली रही। वहीं कई आढ़तियों में इस बात का रोष भी दिखा। शुक्रवार को कुछ आढ़तियों ने टीम के अधिकारियों को स्पष्ट भी किया कि जिस भी आढ़ती से जानकारी चाहिए वह दी जाएगी। लेकिन एक-एक दुकान पर जाकर दहशत ना फैलाई जाए। इसके बाद शनिवार को संबंधित फर्म के अलावा किसी अन्य आढ़ती की दुकान पर आयकर विभाग की टीम के जाने की सूचना नहीं मिली। उधर, इस रेड की कार्रवाई के कारण आढ़तियों के अलावा कई अन्य व्यापारियों में भी दहशत फैली रही। बताया जा रहा है कि पूरी जांच होने तक कई अन्य व्यापारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed