फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   inaugrarion

आरकेएसडी कालेज में सेमिनार हाल व प्रवेश द्वार पर बनाए गए गेट का किया राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
inaugrarion
राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने मंगलवार को आरकेएसडी कॉलेज में सेमीनार हाल वप्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। दोनों पर करीब 25 लाख रुपये की लागत आई है। राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने कॉलेज में लाइब्रेरी व इंटरनेट की सुविधा के लिए करीब 21 लाख रुपये की राशि देने का एलान किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक साधन है। शिक्षा हमारी अच्छा अध्ययन कर्ता बनने में मदद करती है और जीवन के हर पहलू को समझने के लिए सूझबूझ को विकसित करती है। उनका सौभाग्य है कि आज मुझे कैथल की पावन धरा पर राधा कृष्ण सनातन धर्म संस्थान की सेवा-सहयोग करने और अपने विचार रखने का मौका मिला। संस्था के संस्थापक सेठ मक्खन लाल की प्रेरणा से शिक्षा और व्यक्तित्व के विकास में संस्थान का उल्लेखनीय योगदान रहा है। आरकेएसडी संस्था इसमें अपनी निर्णायक भूमिका का निर्वाह 66 वर्षों से कर रही है और हमारी परंपराओं और मूल्यों को निरंतर विकसित कर रही है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के अध्यक्ष साकेत मंगल एडवोकेट ने कहा कि सेमीनार हाल बनाए जाने से पढ़ाई व सेमिनार आदि के आयोजन में काफी मदद मिलेगी। कॉलेज की ओर से फिजियोथैरेपी कॉलेज अप्लाई किया हुआ है। प्रयास रहेगा कि आने वाले सत्र में इसकी कक्षाएं शुरू हो जाएं। कॉलेज प्रिंसिपल डा. संजय गोयल ने कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थियों को विवि की तर्ज पर 24 घंटेे पुस्तकालय व इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर तुषार ढांडा, समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, अश्विनी शोरेवाला, नरेश शोरेवाला, पंकज बंसल, सुनील चौधरी, श्याम बंसल, नवनीत गोयल ऐडवोकेट, डॉ. पी सी मित्तल, प्रो. एस सी कौशिक, प्राचार्य डा संजय गोयल, दिलावर सिंह, जंगीर सिसला, नरेश, रोहन मित्तल एवं अन्य पदाधिकारी, प्राध्यापक वर्ग एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed