{"_id":"62533a170dcda32cab71c2e3","slug":"in-the-gamut-of-water-many-governments-have-gone-away-and-many-have-gone-away-kaithal-news-knl1045424170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोलीं-महामहिम जी गाम मैं पाणी कोनी आन्दा--कई सरकार आली अर कई जा ली, म्हारी समस्या खत्म कोनी ओई, बस आप पै आस बंधी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बोलीं-महामहिम जी गाम मैं पाणी कोनी आन्दा--कई सरकार आली अर कई जा ली, म्हारी समस्या खत्म कोनी ओई, बस आप पै आस बंधी है
विज्ञापन
कलायत। हरियाणा के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को गांव शिमला के ग्राम सचिवालय में गांव के लोगों व पंचायती राज प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान गांव की महिलाओं ने जहां पानी, विद्यालय में स्टॉफ व अन्य समस्याओं से लेकर बात रखी। वहीं गांव के युवाओं ने रोजगार की समस्या उठाई। इस पर महामहिम राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छह माह में समस्याओं का समाधान किया जाए। वे फिर से गांव में यह देखने आएंगे कि समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं।
गांव की पढ़ी लिखी महिलाएं अंजू मौर, अंजना, नरेश रानी बोली कि महामहिम जी, गाम मैं पाणी कोनी आंदा जी। कई सरकार आली अर कई जा ली, म्हारी समस्या खत्म कोनी ओई, बस अब आप पै आस बंधी है। इस पर महामहिम ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को बुलाया तथा पूछा कि गांव के लोगों को कब तक स्वच्छ पानी मिलेगा। कार्यकारी अभियंता ने राज्यपाल को बताया कि जुलाई या अगस्त तक गांव के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल जाएगा। इस पर राज्यपाल ने छह माह के भीतर हर हाल में समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। साथ ही दुबारा से आकर गांव की व्यवस्था देखने की बात कही।
गांव के युवक पवन मौर ने कहा कि यहां युवा खेल में बड़ी रुचि रखते हैं, लेकिन गांव में खेल व्यवस्था के लिए बच्चों को अपने खर्च पर खेल मैदान की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव में बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। लोगों ने गांव के स्कूल में अध्यापकों व अन्य सुविधाओं की भी मांग की। वहीं बेटियों के कैथल आने-जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा की मांग उठाई गई। राज्यपाल ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
गांव के लोगों से सीधा संवाद करते हुए जब राज्यपाल ने लोगों से पूछा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत कितने किसानों को लाभ मिल रहा है तो सभी लाभार्थी किसानों ने दोनों हाथ खड़े किए। राज्यपाल ने यह भी पूछा कि कितने लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। इससे पहले राज्यमंत्री कमेलश ढांडा और डीसी प्रदीप दहिया ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी मकसूद अहमद, सीइओ जिप सुरेश राविश, डीइओ अनिल शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, बीडीपीओ रोजी मौजूद रहे।
बेटियों को पढ़ने की पूरी छूट मिले : दत्तात्रेय
अपने संदेश में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि बेटियों को समाज में पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए, जहां तक बेटियां पढ़ना चाहें, उन्हें छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के लिए सृजनात्मक और रचनात्मक कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
फसल विविधीकरण अपनाने का आह्वान
राज्यपाल ने किसानों से फसल विविधीकरण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत गांव में बसता है और सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं, स्कीमों तथा नीतियों को लागू करने में पंचायती राज संस्थाओं का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में युवाओं, महिलाओं, समाज सेवी संस्थाओं, किसानों सहित सभी ग्रामीणों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।