फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In Jind, my boys were champions, girls were runner-up.

Kaithal News: जींद में म्हारे छोरे चैंपियन, लड़कियां रहीं रनर-अप

Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
In Jind, my boys were champions, girls were runner-up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद के दनौदा में रविवार को हुई सब जूनियर एवं कैडेट स्टेट जूडो चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों की कैथल की सब जूनियर टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें लड़कों के वर्ग में टीम चैंपियन बनी तो लड़कियों की टीम में रनर-अप रही।

जिला जूडो संघ के सचिव संदीप कुमार डीपी ने बताया कि दोनों वर्ग की टीम ने आठ स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य सहित कुल 21 पदक जीते। जूडो कोच जोगिंद्र ने बताया कि विहान, जशन, यश, हेतल, दिशा, जैशना, गुरप्रीत, प्राची और खुशी का चयन 18 से 22 तक पुणे महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए जूडो कोच टेक सिंह, जिला खेल अधिकारी कैथल राज रानी, हरिओम शर्मा, राजकमल ढांडा, अनिल कुमार, सुमित शर्मा, सुखबीर राविश, अमरजीत राविश और जूडो कोच सपना ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम ः लड़कों में 35 किलो भार वर्ग में नमन ने कांस्य पदक, 45 किलो भार में विहान, 50 किलो भार में जश्न और 55 किलोभार में यश ने स्वर्ण पदक जीता। 50 किलो भार जश्न ने रजत पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में 32 किलो भार वर्ग में तेजस्वी ने कांस्य, 36 किलो भार वर्ग में हेतल, 44 किलो भार दिशा ने 52 किलो भार वर्ग में जैशना ने स्वर्ण पदक जीता था। 52 किलो में सिमरन ने कांस्य और 57 किलोग्राम वंशु ने रजत जीता। 55 किलो भार वर्ग में गुरप्रीत ने स्वर्ण, 55 किलो भार वर्ग में चिराग व 60 किलोग्राम कृष ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed