{"_id":"6ae644deb4aadbabeb058c38","slug":"in-football-kaithal-warriors-defeated-kalayat-titans-2-0-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157356-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फुटबाॅल में कैथल वॉरियर्स ने कलायत टाइटन को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फुटबाॅल में कैथल वॉरियर्स ने कलायत टाइटन को 2-0 से हराया
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए सांसद नवीन जिंदल। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में सांसद खेल महोत्सव 2.0 का शुभारंभ किया। महोत्सव के तहत आयोजित फुटबॉल मुकाबले में कैथल वॉरियर्स ने कलायत टाइटन को 2-0 से हराया। इस बार खिलाड़ियों की मांग पर महोत्सव में हैंडबाल को भी शामिल किया गया है। अब कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 12 खेलों के मुकाबले होंगे।
महोत्सव के लिए कुल 97,664 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 6,476 वरिष्ठ नागरिक और 1,791 दिव्यांग प्रतिभागी भी शामिल हैं। सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिताएं दो चरणों में 2 से 21 नवंबर और 7 से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इस दौरान पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलने की शपथ ली और विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सांसद नवीन जिंदल ने फुटबॉल को किक मारकर मुकाबले की शुरुआत की और मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, एडीसी डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी सुशील प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
युवाओं को खेलों से जोड़ना उद्देश्य : जिंदल
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। आने वाले एक साल में कैथल के सभी खेल स्टेडियमों में बदलाव नजर आएगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, जिम और खेल का सामान उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंद्र सिंह ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन जरूरी हैं। तीरंदाजी सहित कई खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए सांसद नवीन जिंदल। संवाद- फोटो : Samvad