{"_id":"611bf1598ebc3e42e80bade1","slug":"in-enmity-attacked-with-sticks-broke-the-car-kaithal-news-knl802060101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते नर्सरी से पौधे लेने जा रहे व्यक्ति पर आधा दर्जन युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव सुल्तानिया करतार पुर निवासी कुलवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 16 अगस्त को सुबह गुहला नहर के पास नर्सरी में से दोस्त नरेश कुमार शर्मा की सफारी गाड़ी लेकर सफेदा के पौधे लेने के लिये गया था। साथ में दोस्त गुरदेव गांव दुसेरपुर और सुखविंदर सिंह वासी सिंह शिव माजरा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कुलवंत सिंह वासी दुसेरपुर के साथ जमीनी रंजिश है। इस दौरान कुलवंत सिंह अपने बेटे राजबीर सिंह और अन्य हरप्रीत सिंह सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां पहुंचे। इसके बाद सभी ने लाठी डंडों से उसके सिर पर वार किया। हरप्रीत सिंह ने गंड़ासी से हाथ पर वार किया।
इसी दौरान गुरजंट सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर आया। उन्होंने भी लाठी से उस पर वार किए। पीड़ित ने झगड़े में बचाव के लिए शोर मचाया तो उसके दोस्त गुरदेव सिंह व सुखविंद्र सिंह व नर्सरी में काम कर रहे व्यक्तियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद तीन अन्य व्यक्ति जोधबीर सिंह वासी दुसेरपुर व भगवंत सिंह, कुलवंत सिंह का दामाद व उसका लड़का युवराज सिंह वासी वकील कॉलोनी चीका मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। इन सभी आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी सफारी गाड़ी भी तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।