फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Improve the condition of parks, negligence will not be tolerated: Deputy Commissioner

पार्कों की स्थिति सुधारें, नहीं चलेगी लापरवाही : उपायुक्त

Wed, 25 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Improve the condition of parks, negligence will not be tolerated: Deputy Commissioner

विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शहर के सभी पार्कों की स्थिति में सुधार लाएं और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिली हैं कि कई पार्कों में बेंच, हाईमास्ट लाइटें, साफ-सफाई व ओपन जिम उपकरणों की स्थिति खराब है, जिनका रखरखाव तुरंत किया जाना चाहिए।

डीसी ने स्पष्ट किया कि जल्द से जल्द सभी पार्कों का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। पार्कों में बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, लाइटिंग और कूड़ेदान जैसी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन


नियमित रखरखाव हो प्राथमिकता

डीसी प्रीति ने कहा कि पार्कों का निर्माण नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और आरामदायक वातावरण देने के लिए किया जाता है। अतः इनका नियमित रखरखाव बेहद जरूरी है। पार्कों में साफ-सफाई नियमित हो, पौधों की देखभाल की जाए और बारिश के मौसम में बढ़ती घास की समय पर कटाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईमास्ट लाइटें और ओपन वायरिंग पर विशेष ध्यान ः उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाम के समय पार्कों का निरीक्षण कर हाईमास्ट लाइटें चेक की जाएं। यदि कोई लाइट खराब मिले तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। साथ ही शहर में जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उनकी समय पर मरम्मत करवाई जाए और कहीं भी खुले बिजली कनेक्शन या वायरिंग न छोड़ी जाए। डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने अधीन आने वाले पार्कों व ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों का निरीक्षण करें और जो भी कमियां हों, उन्हें शीघ्रता से दूर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed