{"_id":"67ed94a9a0f1848c1c0370e2","slug":"illegal-constructions-in-front-of-streets-were-removed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615823-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गलियों के आगे किए अवैध निर्माण को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गलियों के आगे किए अवैध निर्माण को हटाया
Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर में गलियों के आगे किए अवैध निर्माण को हटाया गया। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा की अगुवाई में चले इस अभियान के दौरान कनिष्क अभियंता अश्विनी कुमार, सफाई सुपरवाइजर प्रदीप कुमार व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर नगर में अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पहले दिन राजौंद के वार्ड नंबर छह व 11 में अतिक्रमण हटाया गया है। नगर पालिका सचिव ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि नगर में अतिक्रमण किया जा रहा है। घरों के आगे चबूतरों की वजह से नालों की सफाई नहीं हो पा रही। गलियों में इस प्रकार के अतिक्रमण से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले भी समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि जिला से उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश अनुसार पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटवा दिया गया है और भविष्य में भी नगर पालिका क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण की शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने दुकानदारों व नगर के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह अतिक्रमण अपने आप ही हटा लें इसके लिए बार-बार नगर पालिका प्रशासन लोगों को कह रहा है।