फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you create ruckus on Holi, you will be punished, security is tight

Kaithal News: होली पर किया हुड़दंग तो नपेंगे, सुरक्षा पुख्ता

Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
If you create ruckus on Holi, you will be punished, security is tight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होली पर हुड़दंग से बचें। सड़क पर हुड़दंग करने पर यातायात पुलिस ने अबकी विशेष योजना बनाई है। हुड़दंगबाजी करने पर जेल भी भेजा जा सकता है इसलिए आमजन को सलाह है कि होली खेलें पर हुड़दंगबाजी से बचेें।

सड़क पर हुड़दंगबाजी रोकने के लिए यातायात पुलिस ने छह टीमें गठित की है, जो बुलेट सहित अन्य दोपहिया वाहन चालकों के पटाखे बजाने पर कार्रवाई करेगी। हर टीम में चार कर्मचारियों को शामिल किया गया है। ऐसे में 24 कर्मचारियों की ये टीमें लगातार शहर में विभिन्न जगहों पर घूम रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा राइडर और पीसीआर टीमों को भी तैनात किया गया है। यातायात थाना प्रभारी अनुसार, सभी मुख्य चौक चौराहों पर लगाई जाएगी टीमें होली पर हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर जहां ट्रैफिक पुलिस शहर में जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग कर रही है, वहीं भीड़-भाड़ वाले बाजारों, रिहायशी इलाकों और शिक्षण संस्थानों के बाहर भी पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा, वहां पर अभी से कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।

होलिका दहन से पूर्व महिलाएं पूजा-पाठ के लिए पहुंच रही हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। पूजा पाठ का कार्य होलिका दहन तक जारी रहेगा। शहर में देवीगढ़ रोड, शक्तिनगर, अमरगढ़ गामड़ी, अर्जुन नगर व बलराज नगर सहित अन्य स्थानों पर होलिका दहन को लेकर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।


यातायात थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि कर्मचारियों को चौक-चौराहों पर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। बुलेट से पटाखे बजाकर व अन्य तरीके से सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ऐसे वाहनों के चालन कर रही है। उन्होंने बताया कि होली और फाग के दिन यह सुरक्षा व्यवस्था ज्यों की त्यों रहेगी। हुड़दंगियों को बख्शा न जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed