फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If farmers are forcibly sent to Solu Majra silo, the union will protest: Habdi

Kaithal News: किसानों को जबरदस्ती सोलू माजरा साइलो में भेजा तो यूनियन करेगी विरोध ः हाबड़ी

Tue, 01 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
If farmers are forcibly sent to Solu Majra silo, the union will protest: Habdi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। किसानों को जबरदस्ती सोलू माजरा साइलो में भेजा गया तो किसान यूनियन इसका जोर शोर से विरोध करेंगी। यह बात भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी ने चेतावनी देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से क्षेत्र की अनाज मंडी पाई, पूंडरी, हाबडी, करोड़ा आदि में किसानों की गेहूं खरीद करने के लिए बारदाना भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ष इन अनाज मंडियों में से सीधे तौर पर खरीद करने कोशिश करती है, लेकिन किसानों को हर वर्ष धरना प्रदर्शन करना पड़ता है और बाद में सरकार धरने प्रदर्शन को देखते हुए मंडियों में से खरीद शुरू करवाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अब की पहले ही किसानों की गेहूं मंडियों की ओर से ही खरीद करवाए, ताकि किसानों को धरने प्रदर्शन न करना पड़े और समय से किसानों की फसल की खरीद हो सके। उन्होंने बताया कि साइलों में लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है और कई- कई दिन लाइनों में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के पास सीजन में समय नहीं होता। कई तो ट्रैक्टर- ट्राली किराये पर ले जाते हैं और ट्राली मालिक इतने समय रुक नहीं सकता। बताया कि किसान अपनी फसल आढ़ती के पास डाल देगा और आगे की जिम्मेदारी आढ़ती की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed