फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ICU is not able to start due to lack of doctors

Kaithal News: डॉक्टरों की कमी से शुरू नहीं हो पा रहा आईसीयू

Tue, 09 Apr 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
ICU is not able to start due to lack of doctors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण इंटेसिव केयर यूनिट (आइसीयू) शुरू नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में आईसीयू का निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है, लेकिन चिकित्सकों की कमी के चलते विभाग ने अभी इसे अपने अधीन नहीं लिया है। वहीं, अस्पताल में पहले से ही आक्सीजन प्लांट खराब पड़ा है। एक हजार की क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट किसी भी काम इस समय नहीं आ पा रहा है।

गौरतलब है कि अस्पताल में 30 बेड का आईसीयू बनाया गया है। इसमें बच्चों के लिए भी अलग से बेड लगाए गए हैं। परंतु यह आईसीयू विशेषज्ञ न होने से अभी शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


आईसीयू शुरू होने से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं ः जिला नागरिक अस्पताल में आईसीयू शुरू होने से बेहतर सुविधाएं मिल पाएगी। इससे मरीजों को आपात स्थिति में रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई नहीं ले जाना पड़ेगा। क्योंकि यदि यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे तो वह समय पर ही मरीजों को बेहतर ढंग से इलाज कर पाएंगे। इस आईसीयू विभाग की ओर से पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की खल रही कमी, कई मशीनें भी खराब ः अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। इस कारण इलाज को लेकर मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में स्वीकृत पद 56 हैं, लेकिन मात्र 16 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। वहीं, गायिनी वार्ड में भी चिकित्सकों की कमी खल रही है। चिकित्सक कम होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए दिक्कत आ रही है। अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों को 25 से 30 दिन का इंतजार करना पड़ता है।

इसी प्रकार कई सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बिना चिकित्सकों के चल रहे हैं। डिप्टी सिविल सर्जन, एमओ के भी काफी पद रिक्त पड़े हैं। वहीं अल्ट्रासाउंड केंद्र में एक मशीन, लिथोट्रिप्सी मशीन पूरी तरह से खराब हो चुकी है। गौरतलब है कि अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से अधिक की ओपीडी होती है।


जिला नागरिक अस्पताल में इस समय इंटेसिव केयर यूनिट (आइसीयू) बनकर तो तैयार हो चुका है, लेकिन यहां पर अभी तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस कारण अभी यह आईसीयू शुरू नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि यहां पर जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। इसके बाद यहां पर आइसीयू को शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed