{"_id":"69fe3ff5161aa14e850464b2","slug":"i-performed-on-the-song-teri-ungi-pakhte-ke-chala-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149050-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेरी उंगली पकड़ के चला... पर दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेरी उंगली पकड़ के चला... पर दी प्रस्तुति
Sat, 09 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 09 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्कूल
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। पहली-दूसरी कक्षा के बच्चों ने “तेरी उंगली पकड़ के चला” तथा तीसरी-चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने दरिया से बड़ा तेरा दिल है मेरी माँ... गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ऐसी होती है मां... और “मेरे लिए मेरा रब मेरी मगीतों से माहौल भावुक बना दिया। अच्छी प्रस्तुति पर बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस मौके पर जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन