{"_id":"5005ccaa631eaff413e7b1798bcbef84","slug":"hunger-strike-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि के विरोध में भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि के विरोध में भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ने फीस वृद्धि के विरोध में आरकेएसडी कॉलेज में राजन के नेतृत्व में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। छात्र नेता गौरव शर्मा ने कहा कि री-अपीयर की फीस बढ़ाने और चौथे सेमेस्टर के लिए बीए व बीकॉम का पुन: परिणाम घोषित नहीं करने से विद्यार्थियों में रोष है। बुधवार को मंजीत सिंह, संसार चौधरी ग्योंग, राममेहर बालु, जसमेर कैरो व गौरव क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि जब तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रशासन री-अपीयर की फीस को कम नहीं करता और चौथे सेमेस्टर बीए, बीकॉम का परिणाम पुन: घोषित नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वीरवार को शहर में प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा। इस अवसर पर सुनील कादयान, दवेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, विकास बड़सीकर, अभिषेक, किरण, सोमिया, कविता, विकास, राजन, सीमा, कप्तान, राममेहर आदि मौजूद थे।