{"_id":"6a36e3644f7183b376060d06","slug":"hundreds-of-people-practiced-yoga-during-the-pilot-rehearsal-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151171-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पायलट रिहर्सल में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पायलट रिहर्सल में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन
अनाज मंडी चीका में योग क्रियाएं करते साधाक। प्रवक्ता
गुहला-चीका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को अनाज मंडी चीका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पायलट रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, महिलाओं, खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। पायलट रिहर्सल के दौरान पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम ने सबसे पहले सभी को अनुशासन योग का अभ्यास करवाया।
एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अनाज मंडी चीका में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रिहर्सल के दौरान सभी को ताड़ासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, त्रिकोण आसान, मंडूक आसान, कपालभारती, पवनमुक्त आसान, अनुलोमविलोम सहित अनेक आसान करवाए गए। योगाभ्यास के दौरान आचार्य डॉ. हरिओम ने सभी को योग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश भाणा ने बताया कि 21 जून को उपमंडल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर शिरकत करेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार रविंद्र हुड्डा, मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश, प्रशिक्षक सतनाम सिंह और योग कोऑर्डिनेटर संदीप राज उपस्थित रहे।