फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hundreds of acres of crops submerged due to the breakdown of canal tracks

नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to the breakdown of canal tracks
34-राजौंद। गांव मंडवाल के पास टूटी नहर से खेतों में बहता पानी। - फोटो : Kaithal
गांव मंडवाल के पास से गुजर रही राजौंद नहर की पटरी टूटने से कई डेरों और खेतों में भर गया। इससे कुक्करकंड़ा के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल खराब हो गई। घटना के बाद गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण व डेरा सिरसा के सेवादार नाका लगाने के लिए मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद खेतों में बहते पानी को रोक दिया है।
विज्ञापन

फिलहाल नहर का पानी बंद करवा दिया है। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ, एक्सईएन व राजौंद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। किसान लाडी सिंह, सुखजीत, नवराज सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे के आसपास टूटी नहर से उनके खेतों व डेरों में पानी घुस गया। इससे काफी नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 500 एकड़ में पानी घुस चुका है। किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार थी, जो नहर के टूटने के कारण पानी भरने से लगभग खराब हो गई है। उन्होंने महंगे भाव से ठेके पर खेत लिए हुए थे और नहर टूटने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। किसान सुखजीत ने बताया कि उनके डेरे में पानी पहुंच चुका है और उसकी फसल भी पानी में डूब चुकी है।
विज्ञापन

रेतीली मिट्टी होने के कारण टूटी नहर
सिंचाई विभाग के एक्सईएन बलराज चौहान ने कहा कि पेड़ के साथ लगती रेतीली मिट्टी के कारण नहर टूटी है। कुरुक्षेत्र से नहर को बंद करवा दिया गया है। नहर का पानी कम होने में थोड़ा समय लगता है। उन्होंने बताया कि इस नहर का प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। महीने बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed