फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   how student reached school without medical certficate

बिना मेडिकल प्रमाणपत्र कैसे स्कूलों में पहुंचेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
how student reached school without medical certficate
शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को दसवीं व बारहवीं के बच्चों को मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ स्कूलों में पहुंचना अनिवार्य किया गया था। रविवार व शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेना विद्यार्थियों के लिए चुनौती बन गया है। बच्चे बिना मेडिकल प्रमाण पत्र के ही स्कूलों में पहुंच सकते हैं या फिर आज प्रमाण पत्र बनवाने होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग के आदेशों के तहत सोमवार से स्कूल खोलें जाएंगे। इस बार निदेशालय की ओर से स्कूल में विद्यार्थियों के पहुंचने पर नए नियम लागू किए हैं। जिसमें 72 घंटे पहले तक की मेडिकल की रिपोर्ट दिखाना जरूरी है। नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ही स्कूल में पहुंचने की अनुमति दी गई है। इस बार 10 बजे से दोपहर एक बजे तक क्लास लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नहीं हुई स्वास्थ्य की जांच
अभिभावकों सुरेंद्र, रविंद्र, रमेश व श्याम लाल ने बताया कि शुक्रवार को नए आदेश जारी हुए थे। इसके बाद शनिवार व रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों के बंद होने से बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच नहीं हुई। जिस कारण या तो सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों से प्रमाण पत्र लेना पड़ेगा या फिर सोमवार को प्रमाण पत्र बनवाकर मंगलवार को बच्चों को स्कूल भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नए नियम
- छात्र-छात्राओं को मेडिकल प्रमाण-पत्र के साथ स्कूल में आना अनिवार्य।
- 72 घंटे के अंदर मेडिकल जांच का प्रमाणपत्र देना होगा।
- अभिभावकों को लिखित में देना होगा अपने बच्चों को स्कूल भेजने का पत्र।
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि सरकार के आदेशों के तहत नौंवी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों खोले जाने हैं। इसके लिए सभी स्कूल मुखियाओं को स्कूल में सैनिटाइजर की व्यवस्था करने और साफ-सफाई करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल खोलने को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने कहा कि बच्चों के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विभाग के पास किसी तरह के नहीं आए हैं। सोमवार से बच्चे स्वास्थ्य केंद्रों में आएंगे तो उनकी जांच कर प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed