फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   House meeting will be held today after 14 months

Kaithal News: सदन की बैठक 14 माह बाद होगी आज

Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
House meeting will be held today after 14 months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद परिसर में शुक्रवार को करीब 14 माह बाद सदन की सामान्य बैठक होगी। इसमें जिले के गांवों में होने वाले विकास कार्याें पर चर्चा की जाएगी।

सितंबर 2023 के बाद जिला परिषद के सदन की कोई बैठक नहीं हो पाई है। पार्षदों की खींचतान और जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला काफी दिन तक चलता रहा। अब नए अध्यक्ष ने लगभग 14 महीनों बाद यह बैठक बुलाई है। इसमें जिला परिषद में विकास कार्यों, जेडपीडीपी जिला परिषद विकास योजना पर, पंचायती राज संस्थान व अन्य विभागों से संबंधित स्कीमों की प्रगति रिपोर्ट व सदन में उठाई जाने वाली समस्याओं का जवाब देने बारे, एचकेआरएनएल ड्राइवर व फुल टाइम स्वीपर वारे, जिला परिषद के मुद्दों, कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले 14 माह में केवल अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा ही गूंजता रहा है। अविश्वास प्रस्ताव के बाद दीपक मलिक की कुर्सी चली गई थी। नवंबर में उपाध्यक्ष कर्मवीर कौल को अध्यक्ष बनाया था। कर्मवीर कौल की अध्यक्षता में सदन की यह पहली बैठक होने जा रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तरफ से सांसद नवीन जिंदल के साथ सभी विधायकों सहित जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल के साथ पार्षदों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed