फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HOSPITAL SYSYEM

टीम लेती रही अस्पताल में सुविधाओं को जायजा, मरीज रहे परेशानी

Wed, 04 Sep 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
HOSPITAL SYSYEM
नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस टीम ने दूसरे दिन भी अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने टीबी वार्ड, दवाईयों के स्टोर, नशा मुक्ति वार्ड व अन्य जगहों पर निरीक्षण किया। साथ ही डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ से एक-एक बिंदु पर बारीकी से पूछताछ की। टीम के निरीक्षण के बाद अस्पताल के प्राप्त अंकों के आधार पर मानकों पर खरा उतरने पर 20 लाख रुपये तक कैश अवार्ड अस्पताल को दिया जाना है। टीम के अस्पताल में निरीक्षण के दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों की कमी खलती रही। अस्पताल के पांच-छह डॉक्टर निरीक्षण के दौरान जांच टीम के साथ रहे, जिस कारण मरीजों को ओपीडी के बाहर डॉक्टरों के आने का इंतजार करना पड़ा। जब घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर ओपीडी में नहीं पहुंच सके तो मरीजों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

शक्तिनगर से अपनी टूटी हुई बाजू की पट्टी बदलवाने के लिए अस्पताल में पहुंचे बीराराम ने बताया कि वह सुबह से डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहा है और दोपहर हो गई है। अभी तक किसी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि डॉक्टर निरीक्षण टीम के साथ हैं। वहीं कलायत से अस्पताल में पहुंची बुजुर्ग महिला बिमला देवी ने बताया कि उसे अपना मेडिकल करवाना है। इसके लिए यहां से अग्रोहा रेफर होना है। डॉक्टरों के साइन करवाने के लिए अस्पताल के कई चक्कर लगा चुकी है, लेकिन रेफर नहीं किया जा रहा। डॉक्टरों के बोर्ड को रेफर के लिए अनुमति देनी होती है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने से थोड़ी परेशानी आ रही है। कुछ डॉक्टर टीम के साथ थे, जिस कारण मरीजों को थोड़े समय के लिए इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के बारे में विभाग को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed