फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hisar-Chandigarh train started, people danced to the beat of drums

Kaithal News: हिसार-चंडीगढ़ ट्रेन शुरू, ढोल की थाप पर झूमे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Hisar-Chandigarh train started, people danced to the beat of drums
02 कैथल।पिहोवा चौक पर मेमू ट्रेन के संचालन के बाद नाचकर खुशी मनाते रेल यात्री कल्याण समिति के स
कैथल। रेल यात्री कल्याण समिति ने कैथल से हिसार-चंडीगढ़ रेल सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। समिति के सदस्यों ने पिहोवा चौक पर बैठक की। इसमें सांसद नवीन जिंदल और रेलवे का आभार जताया गया। ट्रेन के शुरू होने के बाद रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य ढोल की थाप पर झूमे।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि समिति काफी लंबे समय से यह ट्रेन चलवाने की मांग की जा रही थी। नई ट्रेन से कैथल के लोगों को हिसार व चंडीगढ़ जाने के लिए काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

रेल समिति के प्रधान बलवंत सिंह जाटान ने बताया कि ट्रेन सुबह पांच बजे कैथल से कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़, रूपनगर रोपड, आनंदपुर साहिब, नंगल डैम व ऊना होते हुए अंब इंदौरा पहुंचेगी। वहीं हिसार के लिए कैथल से रात नौ बजे चलकर नरवाना होते हुए रायपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि ट्रेन को चलाए जाने की खुशी में रविवार को लड्डू भी बांटे गए। समिति के महासचिव अमित गुप्ता व डाॅ. बीरबल दलाल, जोगिंद्र ढुल, अशोक अरोड़ा व डॉ. अश्वनी हतवाल ने बताया कि अब कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए व कैथल से नरवाना के लिए ट्रेन आने-जाने के कुल 12 समय हो गए हैं। हालांकि अभी भी दिन के समय कुरुक्षेत्र और नरवाना के लिए कोई रेल सेवा नही है।

इसके लिए रेल यात्री कल्याण समिति रेल मंत्रालय एवं सांसद नवीन जिंदल से एक बार फिर निवेदन करती है कि दिन के समय भी ट्रेन चलाई जाए। रतन सिंह, चंदाना, ईश्वर अरोड़ा, रामकली, राजेश सिंगला, राम करण, जगदीश कटारिया, जितेंद्र बंसल, राजकुमार दलाल, ललित मोहन कैंदल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed