{"_id":"694ee26a56f85aa8680a3e0b","slug":"himanshu-wins-three-gold-medals-in-national-shooting-kaithal-news-c-245-1-kht1010-142729-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राष्ट्रीय शूटिंग में हिमांशु को तीन स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राष्ट्रीय शूटिंग में हिमांशु को तीन स्वर्ण पदक
Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
भोपाल मे ंराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले हिमांशु ढिल्लो बीच में
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मध्यप्रदेश में 23 दिसंबर को हुई 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लो ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 634.5 अंक बनाकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया। इसके साथ ही मिक्स्ड टीम इवेंट में रमिता जिंदल के साथ खेलते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इस उपलब्धि से न केवल कैथल जिले बल्कि पूरे देश का नाम रोशन हुआ। खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में हिमांशु की जीत को लेकर उत्साह और गर्व देखा गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र सहित नेवी, आर्मी और रेलवे टीमों के सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए।
नेहरा शूटिंग क्लब के कोच कुलदीप नेहरा ने बताया कि अशोका गार्डन कॉलोनी गली नंबर 10 निवासी हिमांशु ने जूनियर, सीनियर और मिक्स्ड टीम इवेंट में तकनीकी सटीकता और मानसिक मजबूती का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना पिछला रिकार्ड 634.3 अंक को तोड़ते हुए 634.5 अंक बनाकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड स्थापित किया।
विज्ञापन
इसी प्रदर्शन के आधार पर हिमांशु को 2026 में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है, जहां वे 19 से 25 दिसंबर तक सीनियर वर्ग की ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हिमांशु ने पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने विद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और खेलो इंडिया यूथ खेलों में रजत पदक जीते। राज्य स्तर पर हरियाणा की विभिन्न शूटिंग चैंपियनशिप में भी हिमांशु ने अनेक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। हिमांशु लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली से बीएससी (स्पोर्ट्स) कर रहे हैं। माता-पिता शमशेर सिंह और सुमन ने बेटे पर गर्व व्यक्त किया। छोटा भाई प्रियांशु, कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है।