फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High-tech cameras guard Kainchi Chowk, action is certain if rules are broken...

Kaithal News: एटीएम कार्ड बदल निकाले 61 हजार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
High-tech cameras guard Kainchi Chowk, action is certain if rules are broken...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पैसे निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर करीब 61 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी हांसी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार और एएसआई संजय कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, थाना शहर क्षेत्र के नंदसिंह वाला निवासी रिंकु ने इस मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन


वह 27 फरवरी को चंदाना गेट, कैथल स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गया था। उसी समय दो लड़के पीछे आए और मदद करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने 10 हजार रुपये निकालकर रिंकु को दे दिए और उसके एटीएम कार्ड को लेकर चले गए। इसके बाद जब रिंकु ने दोबारा पैसे निकालने की कोशिश की, तो कार्ड का पिन गलत बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकु के अनुसार, आरोपियों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर छह बार में 61 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी, हांसी जिला राजथल निवासी प्रदीप कुमार, पहले से किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया। आरोपी से 5 हजार रुपये बरामदकर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed