फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High-tech cameras guard Kainchi Chowk, action is certain if rules are broken

Kaithal News: कैंची चौक पर हाईटेक कैमरों का पहरा, नियम तोड़ा तो कार्रवाई तय

Wed, 08 Apr 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
High-tech cameras guard Kainchi Chowk, action is certain if rules are broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अपराधों पर अंकुश लगाने और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशों पर शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थानों को हाईटेक कैमरों की निगरानी में लिया गया है।

कैंची चौक पर चार विशेष सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जो चौबीसों घंटे गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करेंगे। इसके अलावा कैथल-नरवाना मार्ग, अनाज मंडी रोड और मटोर रोड पर भी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे शहर में आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की निगरानी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने जमीनी स्तर पर भी सतर्कता बढ़ा दी है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की जा रही है। कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और अपराधियों में कानून का डर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटाखे छोड़ने वाली बाइकों पर खास नजर

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, खासकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली मोटरसाइकिल चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त किया जाएगा। पुलिस ने छह से अधिक बाइकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया था। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और ऐसे वाहन सीधे थाने भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed