{"_id":"688bc0efbe38e4a7bc06891b","slug":"heroin-smuggler-arrested-punjab-resident-supplier-also-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-705302-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हेरोइन तस्कर की गिरफ्तारी, पंजाब निवासी सप्लायर भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हेरोइन तस्कर की गिरफ्तारी, पंजाब निवासी सप्लायर भी काबू
Fri, 01 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने चीका क्षेत्र से 32.25 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही, नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले पंजाब निवासी आरोपी को भी काबू कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम दोपहर के समय गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि संजय बस्ती, चीका निवासी ओमप्रकाश अपनी एमजी एस्टर कार से पटियाला रोड पर किसी को हेरोइन बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पटियाला रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद चीका की ओर से आती संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर कार चालक ओमप्रकाश को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंसीलाल की निगरानी में की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक सफेद पन्नी में 32.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थाना चीका में मामला दर्ज कर एसआई प्रवीन कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में ओमप्रकाश ने बताया कि यह हेरोइन उसे गांव कालाझाड़, जिला संगरूर (पंजाब) निवासी हरजिंद्र सिंह ने सप्लाई की थी।
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हरजिंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओमप्रकाश को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि सप्लायर हरजिंद्र सिंह को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।