फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Helping Hand Haryana will plant one lakh saplings

Kaithal News: हेल्पिंग हैंड हरियाणा लगाएगी एक लाख पौधे

Sat, 01 Jun 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Helping Hand Haryana will plant one lakh saplings
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन


कैथल। प्राकृतिक के प्रति प्यार बढ़ाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण को बचाओ, देश बचाओ व बढ़ते प्रदूषण को बचाने की मुहिम के लिए टीम हेल्पिंग हैंड हरियाणा संस्था ने पूरे हरियाणा में एक लाख पौधे लगाने के संकल्प किया है।

टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को गांव शेरू खेड़ी में 25 पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की। इस काम में टीम के सदस्य सोमा, मंदीप जाखौली, राज ढांडा, आशिष सौथा, संदीप सिसला, कमल ढुल व मनीष शर्मा ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अन्य जगहों को मिलाकर करीब 100 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन


टीम के चेयरमैन तेजी ढांडा ने बताया कि हर वर्ष लगभग लाखों पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं। नतीजा, आमजन के साथ जीव जंतु व पशुओं को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मनुष्य तो किसी ना किसी तरीके से गर्मी से अपना बचाव कर सकता है पर सड़कों पर घूम रहे बेसहरा गोवंशों के लिए ये बहुत बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु बेजुबान होते हैं और धूप व गर्मी से बचने के लिए उन्हे पेड़-पौधों की छाया मिलनी चाहिए। पेड़-पौधों की कम होती संख्या देख टीम हेल्पिंग हैंड हरियाणा संस्था ने एक लाख पौधे लगाने को संकल्प लिया है। इसमें टीम के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को गांव शेरू खेड़ी, जाखौली, सिरटा, धनौरी व कैथल शहर में लगभग 100 पौधे लगाए। इनमें में नीम, पीपल, बरगद, बिलखनी, पापड़ी, अशोका, अर्जुन, जामून, आम, अमरूद, चीकू आदि पौधे शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि जो जिम्मेदार लोग पौधों की देखभाल करेंगे, उन्ही को पौधे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों की देखभाल बहुत जरूरी है। ऐसा न करने पर वे खराब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पौधरोपण का कार्य शनिवार व रविवार किया जाएगा।

तेजी ढांडा ने कहा की जिस दिन एकलाख पौधे लगाने का कार्य पुरा होगा तो उसी दिन पूरे हरियाणा में दस लाख पौधे और लगाने का फिर से टीम हैल्पिंग हैंड हरियणा संस्था द्वारा लिया जाएगा। ढांडा ने बताया 2018 में टीम हैल्पिंग हैंड हरियणा संस्था की शुरुआत हुई थी। संवाद

तब केवल मात्र पांच व छह सदस्य शामिल थे। धीरे धीरे टीम द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अब टीम हैल्पिंग हैंड हरियाणा संस्था पुरे हरियाणा में जरूमतमंद लोगों की सहायता के लिए समाजिक कार्य कर रही है।


तेजी ढांडा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से टीम हैल्पिंग हैंड संस्था विभिन्न प्रकार के समाजसेवा में लगी है। जिसमें अब तक लगभग 75 लाख से रुपये से अधिक राशि की जरूरतमंद परिवारों की मदद कर चुकी है। लगभग 66 के करीब नए घर बनवाए, 160 के करीब जरूरतमंद बेटियों की शादियां कर जरूरतमंद सामान भी भेंट किया। लगभग 100 के करीब जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवाना, बीमार लागों का निशुल्क इलाज करवाना व उन्हे जरूरतमंद दवाइंया वितरित करना आदि रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed