फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Help was received... the faces of the disabled people lit up.

Kaithal News: मदद मिली... खिले दिव्यांगों के चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Help was received... the faces of the disabled people lit up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल की ओर से दिव्यांगजन की सहायतार्थ खंड स्तर पर जिला कैथल में पांच दिवसीय मोटराइज्ड/तिपहिया साईकिलें, व्हील चेयर, कानों की सुनने वाली मशीनें, वाकर, स्मार्ट फोन, ब्रेल कैन, एमएस आईईडी, कैलीपर एवं आधुनिक कृत्रिम अंग के लिए शिविरों का आयोजन किया। मदद मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए।

डीसी प्रशांत पंवार व रेडक्रॉस महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कलायत में नापतोल शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी दिव्यांगों की सहायता के लिए समय-समय पर शिविर लगाते रहते हैं। जिसे दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाते हैं। शिविर में 325 जरूरतमंद लाभार्थियों के उनकी आवश्यकतानुसार नाप लिए गए और सभी दिव्यांग जनों से विचार-विमर्श किया और उनकी समस्याओं बारे जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन के लिए रेडक्रॉस सदैव तत्पर है। रेडक्रॉस के माध्यम से जिला कैथल के सभी दिव्यांग जन को उचित सुविधा मुहैया करवाने के लिए उक्त शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, हमें हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी कैथल द्वारा दिव्यांग जन के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने सभी दिव्यांग जन से आग्रह किया कि उक्त शिविरों में अपने साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र एवं मेडिकल प्रमाण पत्र साथ लेकर, यूडीआईकार्ड साथ लेकर लाएं। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर को पूंडरी, 20 अक्तूबर को राजौंद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed