{"_id":"665bbe3fbd0d85dd720e62d4","slug":"heat-made-us-miserable-during-the-day-relief-shower-in-the-afternoon-kaithal-news-c-245-1-kht1002-116496-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिन में गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर बाद राहत भरी फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिन में गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर बाद राहत भरी फुहार
विज्ञापन
कैथल। नौतपा में भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में बादल संग तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि चार बजे दोबारा धूप खिलने और उमस से लोग बेहाल दिखे। अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 18 प्रतिशत तथा हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
शुक्रवार को दिन का आगाज सूर्य के तीखे तेवरों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ तापमान में इजाफा और लू ने लोगों को परेशान किया। सुबह 10 बजे तापमान 36 डिग्री था। दोपहर में धूप और लू से पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मानों दोपहर तीन बजे तक आसमान से आग बरसती रही। इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी जो कुछ समय के लिए आंधी में तब्दील हो गई। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा के अनुसार, अब रविवार दो जून को मौसम आमतौर पर साफ रहेगा, लेकिन तीन जून को आंशिक बादल एवं गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं और बूंदाबांदी होने की संभावना है। चार जून को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। पांच व छह जून को आंशिक बादल और कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पेयजल पिलाना मानवता की सच्ची सेवा
कैथल। भीषण गर्मी में सड़क पर पैदल और वाहनों पर चलने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए कैथल की समाजसेवी एवं धार्मिक संस्था श्री शिरडी साई शरणम् धाम ने पुराने बस अड्डा के निकट ठंडे मीठे पेयजल की छबील लगाई, जहां सुबह से दोपहर बाद तक भारी संख्या में लोगों ने मीठे जल को ग्रहण कर प्यास बुझाई। श्री शिरडी साई शरणम् धाम संस्था के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, मुकेश चावला, परवीन बिंदलिश, राम नारायण शर्मा, राकेश चावला, जगदीश पंवार, भारत खुराना, धर्मवीर भोला, आत्म प्रकाश मिड्ढा, जतिन गांधी, चंद्र प्रकाश अरोड़ा सहित अन्य सेवादारों ने लोगों को मीठा पेयजल पिलाया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पेयजल पिलाना मानवता की एक सच्ची सेवा है।