{"_id":"66c7c50e88664dc3310059c4","slug":"health-department-found-larvae-at-12-places-kaithal-news-c-18-1-knl1004-458283-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग को 12 जगह मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग को 12 जगह मिला लार्वा
Fri, 23 Aug 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में डेंगू व मलेरिया को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे जारी है। कैथल जिले में स्वास्थ्य विभाग की 238 टीमें फील्ड में काम कर रही है। वीरवार को जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 12 जगह पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
इसके अलावा 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। अब तक 1676 मरीजो के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं लेकिन कोई भी डेंगू पॉजिटिव केस जिले में नहीं आया है।
कैथल सिविल अस्पताल के डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि बारिश के दिनों में डेंगू बीमारी के बढऩे की संभावना रहती है, इसलिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। डेंगू को लेकर विभाग गंभीर है।
वीरवार को 10, 456 घरों की जांच की गई। डेंगू की जांच एलाइजा विधि द्वारा ही प्रमाणिक मानी जाती है। यह जिला अस्पताल में मुफ्त की जाती है। जिला नागरिक अस्पताल में 20 बैड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। निजी लैब में भी डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित की गई है।