{"_id":"69d5684ef995217aff0f6d30","slug":"health-check-up-of-children-40-tested-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147558-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बच्चों की सेहत जांची 40 का हुआ परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बच्चों की सेहत जांची 40 का हुआ परीक्षण
Wed, 08 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर केशव बस्ती, पंतनगर स्थित शिक्षा केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 40 बच्चों की सेहत जांची गई।
ग्रुप लीडर बख्शीश चंद ने बताया कि शिविर में शिक्षा केंद्र के बच्चों के हीमोग्लोबिन और कैल्शियम की निशुल्क जांच करवाई गई। शिविर में 40 बच्चों के हीमोग्लोबिन और कैल्शियम की जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार, स्वस्थ पुरुष में हीमोग्लोबिन की सामान्य मात्रा 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर, महिलाओं में 12.0 से 15.5 ग्राम और बच्चों में 11.0 से 16.0 ग्राम (उम्रानुसार) होनी चाहिए।
विशेषज्ञों ने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी मुख्य रूप से आयरन, विटामिन B-12 की कमी या रक्त की हानि के कारण होती है। इसे बढ़ाने के लिए पालक, अनार, चुकंदर और गुड़ जैसे आयरन युक्त आहार के साथ नींबू व आंवला जैसे विटामिन-सी युक्त पदार्थों का सेवन करना लाभकारी है।
विज्ञापन
वहीं, कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होना, मांसपेशियों में ऐंठन, जोड़ों में दर्द, दांतों में कैविटी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस अवसर पर रोवर पवन, आशु, जतिन, शिवम, अंजू और मोनिका आदि मौजूद रहे।