फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Havan and Bhandara organized at Dada Kheda

Kaithal News: दादा खेड़ा पर हवन और भंडारे का आयोजन

Mon, 02 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Havan and Bhandara organized at Dada Kheda
ढांड। गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए दादा खेड़ा पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित सुशील के मंत्रोच्चारण के साथ नंबरदार वेद प्रकाश सहित ग्रामीणों ने हवन में आहुति दी और गांव की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। पंडित सुशील कुमार ने हवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादा खेड़ा गांव का रक्षक देवता है। रविवार के दिन रक्षक देवता के लिए हवन करना विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है। पंडित ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा बुरी आत्माओं, प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों से रक्षा के लिए शुभ कार्यों से पहले की जाती है। उन्होंने कहा कि हवन ग्राम देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक पवित्र माध्यम है। हवन की आग और औषधियों के धुएं से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed