फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   haryana siksha board

बोर्ड की परीक्षा में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से तीन नकलची पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
haryana siksha board
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को फ्लाइंग टीम ने औचक निरीक्षण किया, जिसमेें अलग-अलग जगहों पर बने परीक्षा केंद्रों में टीम तीन नकलचियों को दबोचा है। बता दें कि सोमवार को बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया जा गया, जिसमें जिला भर के 15,228 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर बाद साढे बाहर बजे से साढे़ तीन बजे तक चली। परीक्षा में आधा समय बीत जाने के बाद फ्लाइंग टीम विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंची। टीम द्वारा कलायत, ढांड और शहर में ग्यारह रूद्री के पास स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में निरीक्षण के दौरान तीन नकलचियों को पकड़ा। वहीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर धारा-144 भी लगाई जा रही है। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र नरवाल ने बताया कि सोमवार को कक्षा बाहरवीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। जिसको लेकर फ्लाइंग टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया। जहां टीम ने कलायत, ढांड व शहर के ग्यारह रूद्री मंदिर के पास के स्कूल में एक-एक परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा है। जिन पर विभागीय कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed