फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana's volleyball team won silver at the national level

Kaithal News: हरियाणा की वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana's volleyball team won silver at the national level
13-कैथल। वॉली वाल की विजेता टीम। - फोटो : Kaithal
कैथल। मध्यप्रदेश के पन्ना में हुई यूथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की वॉलीबॉल पुरुष टीम ने रजत पदक हासिल किया है। फाइनल मेें वह गुजरात की टीम से 3-2 से पराजित हो गई। इस टीम का कैथल के दो खिलाड़ियों अजय कुमार व लवीश कुमार ने नेतृत्व किया है। अजय कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की टीम में भी खेल चुके हैं। वहीं लवीश कुमार ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया था। उन्होंने पहली बार में ही अच्छा प्रदर्शन किया और टीम को रजत पदक दिलाया। दोनों खिलाडिय़ों ने इस जीत का श्रेय अपने कोच व अपने माता पिता को दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में वॉलीबॉल खेलना किया शुरू
खिलाड़ी अजय कुमार ने बताया कि उसने स्कूल में कक्षा नौंवी से खेलना शुरु किया था। अब वह जनता कॉलेज कौल में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अब तक तीन बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। एक बार उनकी टीम रजत पदक भी प्राप्त कर चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी चार बार खेल चुके हैं। एक बार उनकी टीम का रजत पदक आया है। उसके पिता रमेश चंद खेती करते हैं। माता सीमा देवी गृहिणी है। उसके माता पिता का उसे पूरा सहयोग मिल रहा है। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है। वह इसके लिए निरंतर मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी दादा बलवंत सिंह बल्लू से मिली सीख-
खिलाड़ी लवीश कुमार ने कहा कि वॉलीबॉल खेलने के लिए उसने उसके दादा बलवंत सिंह बल्लू से सीख मिली थी। पूर्व में उसके दादा जी वॉलीबॉल में हरियाणा के एकमात्र अर्जुन अवॉर्डी रहे हैं। उनसे ही वॉलीबॉल खेलने की प्रेरणा मिली थी। जब वह छोटे थे तो उसके दादा बलवंत सिंह उसे खेलने के लिए प्रेरित करते रहते थे। उसने वर्ष 2019 में कक्षा दसवीं में स्कूल स्तर पर खेलने शुरु किया था। वह गांव कौल में सुबह व शाम निरंतर अभ्यास करता है। वह अब तक तीन बार राज्य स्तर पर खेल चुका है। इस बार वह पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर खेला है। पहली बार में ही उसकी टीम के समयोग से उसे रजत पदक हासिल किया है। उनकी टीम में 12 खिलाड़ी हैं। उसका लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत टीम को पदक दिलाना और भारत को ढंका विदेशों में बजाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed