फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana is moving towards all-round development under the leadership of Chief Minister Nayab Saini: Karambir Kaul

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चहुंमुखी विकास की और अग्रसर : कर्मबीर कौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana is moving towards all-round development under the leadership of Chief Minister Nayab Saini: Karambir Kaul
ढांड। जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने ढांड ब्लॉक के तीन गांवों साकरा, धेरढू तथा कौल में 42 लाख 39 हजार रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम उन्होंने महिला मंडल कौल में 8 लाख 4 हजार रुपए की लागत से बनने वाले आयरन शेड का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। उसके बाद गांव साकरा में बस स्टैंड पर 6 लाख 12 हजार रुपए की लागत से महिला एवं पुरुषों के शौचालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रजापति चौपाल के नजदीक कम्युनिटी सेंटर में 20 लाख 29 हजार रुपये की लागत से ब्लाक लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। जिला परिषद अध्यक्ष ने 7 लाख 30 हजार रुपए की कीमत का ट्रैक्टर, ट्रॉली, पानी का टैंकर भेंट किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कर्मबीर ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश के प्रत्येक कोने में एक समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिला कैथल में इस समय विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष होने के नाते कैथल जिला के प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। सभी पार्षदों को साथ लेकर उनके वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed