कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति कैथल की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 24 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक करनाल रोड पर हनुमान वाटिका में किया जाएगा। आठवें दिन श्री श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। ये जानकारी इस्कॉन प्रचार समिति कैथल के प्रचारक आशीष गर्ग ने पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि कथा वाचन के लिए इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल कैथल पहुंचेंगे। कथा के पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान 56 भोग और अलग-अलग प्रकार से मंडप को सजाया जाएगा। मटकी प्रतियोगिता रखी जाएग। एक अक्टूबर को भगवान श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा की शोभायात्रा में लुधियाना से रंगोली वाला, पटियाला से बैंड वाला, दिल्ली से मिरर एक्ट वाला, लोंगमैन नगाड़े वाला, राजस्थान से कच्ची घोड़ी, कल बेरिया डांस वाला और अन्य अन्य प्रकार की झांकियां शामिल होंगी। इस रथयात्रा में देश और विदेश के भक्त भी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, चंडीगढ़ से भी श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल होने आएंगे। इस मौके पर सुशील गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राज गुलाटी, नीरज गर्ग, संजय वाही, रामनिवास, अमित गर्ग, पंकज शर्मा, संजीव, बलविंद्र व रमेश मौजूद रहे।