फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harvinder Singh hoisted the Indian flag in Australia

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया में हरविंद्र सिंह ने फहराया भारत का परचम

Tue, 09 Apr 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Harvinder Singh hoisted the Indian flag in Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑस्ट्रेलिया में हुई पैरा आर्चरी ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता में कैथल के हरविंद्र सिंह ने कांस्य पदक पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता तीन अप्रैल से आठ अप्रैल तक आयोजित हुई। हरविंद्र सिंह भारत से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

आस्ट्रेलिया में हरविंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता और देश का मान बढ़ाया। खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने कहा कि हर खेल प्रतियोगिता से कुछ न कुछ सीखने का मिलता है। खिलाड़ी को कभी कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि वह हारा है।
विज्ञापन


प्रत्येक खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को सीखने को मिलता है। मैं भी इस प्रतियोगिता के बहुत कुछ सीखकर आया हूं, जो मेरे भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में काम आएगा। उनका हर बार देश के लिए स्वर्ण पदक लाने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार वह देश के लिए कांस्य पदक लेकर आए हैं, भविष्य में वह अच्छी मेहनत के साथ तैयारी करके स्वर्ण पदक लाएंगे। हरविंद्र सिंह ने बताया कि उनका अब एक ही लक्ष्य है। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना। इसके लिए वे सोनीपत कैंप में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।


ये हैं हरविंद्र की उपलब्धियां

n
हरविद्र सिंह देश के पहले तीरंदाज हैं, जिन्होंने रोहतक में 2016 में हुई पहली पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक।

n
तेलंगाना में 2017 में दूसरी पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक।

n
2018 में इंडोनेशिया में हुई एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। वे छह बार देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

n
एशियन पैरा चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक हासिल किया था।

n
जून 2019 में नीदरलैंड में आयोजित विश्व पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में पैरालंपिक 2020 के लिए कोटा हासिल किया था।

n
कोरोना के कारण पैरालंपिक 2020 की बजाय 2021 में करवाए जाएंगे।

n
बीजिंग में 2017 में हुई विश्व पैरा आर्चरी में सातवां स्थान। थाईलैंड में 2019 में हुई तीसरी एशियन पैरा आर्चरी के टीम इवेंट में कांस्य पदक।

n
रोहतक में 2019 में तीसरी पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed