फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hardik, Jatin selected in Yoga at national level

Kaithal News: हार्दिक, जतिन का राष्ट्रीय स्तर पर योग में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hardik, Jatin selected in Yoga at national level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएवी के योग छात्र हार्दिक व जतिन का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा आशिता का चयन स्केटिंग में हुआ है। इस सफलता पर विद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

पलवल में हुई हरियाणा राज्य स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर तक हुई। इसमें हरियाणा के सभी जिलों की टीमों के 14, 17 व 19 आयुवर्ग के महिला व पुरुष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कैथल जिले की टीम में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के 12 बच्चे प्रतिभागी रहे, जिसमें कैथल जिला के 14 व 17 आयु वर्ग लडक़ों की टीम ने शानदार प्रस्तुति देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


14 आयुवर्ग में ओएसडीएवी के छात्र हार्दिक व 17 आयुवर्ग में जतिन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इसके साथ-साथ रोहतक में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में ओएसडीएवी की छात्रा आशिता ने स्केटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करके राष्ट्र स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सभी विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।
योग का महत्व बताया
संवाद न्यूज एजेंसी

सीवन। योग को जन-जन तक पहुंचने के लिए आयुष विभाग कैथल की ओर से एएचडब्ल्यूसी गोहरां की टीम की ओर से खरकां गांव के श्री गुरु नानक अकादमी और गांव की आंगनबाड़ी केंद्र में योग शिविर लगाया। यह योग शिविर एएमओ विक्रम सिंह, फार्मासिस्ट सुखपाल सिंह, आयुष योग सहायक सोहनलाल व सतविंदर सिंह की देखरेख में लगाया।

श्री गुरु नानक अकादमी खरकां में बच्चों को योग के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें योग के महत्व के बारे में भी बताया। बच्चों ने योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया। स्कूल चेयरमैन मुख्तयार सिंह, प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर ने कहा कि योग जीवन में बहुत जरूरी है। योग से ही सर्वांगीण विकास होता है। योग ही सभी प्रकार की बीमारियों से हमें बचा सकता है। योग से ही तनाव से बचा सकता है।


उधर, आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं ने योग को अपने जीवन में अपने का संकल्प लिया। ज्ञानो व जीती ने आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों को व गर्भवती महिलाओं व स्वयं योग को जीवन में अपनाकर अपने आपको फिट करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed