{"_id":"6a5925a185f83284860fe174","slug":"hanuman-jis-21-feet-long-mace-made-of-eight-metals-will-arrive-today-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152380-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आज पहुंचेगी हनुमान जी की 21 फीट लंबी अष्टधातु की गदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आज पहुंचेगी हनुमान जी की 21 फीट लंबी अष्टधातु की गदा
विज्ञापन
कैथल में 17 जुलाई को पहुंचने वाली 21 फीट लंबी अष्टधातु से निर्मित पवित्र गदा ।
राजौंद। कंचन सेवा संस्थान में 11 मुखी और 84 फीट ऊंचे हनुमान जी महाराज के भव्य, विशाल और ऐतिहासिक मंदिर व मूर्ति का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में हनुमान जी महाराज की विश्व की ऐतिहासिक 21 फीट लंबी अष्टधातु से निर्मित पवित्र गदा पिछले 32 महीनों से पूरे भारत में भ्रमण कर रही है।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यह गदा अब आपके कैथल शहर में पहुंचने जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार व मित्रों सहित श्रद्धा-भक्ति के साथ पुष्प, नारियल व मालाओं के साथ गदा का भव्य स्वागत करें। गदा भ्रमण कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई को कैथल में विभिन्न मंदिरों में दर्शन व स्वागत का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7 बजे दक्षिण हनुमान मंदिर बाजार, 8 बजे श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, 8:30 बजे सनातन धर्म मंदिर, 9 बजे नीलकंठ मंदिर, 9:30 बजे अंकेश्वर मंदिर (चंदाना गेट), 10:30 बजे सूरजकुंड रमनपुरी, शाम 4 बजे वीर कुंड, 4:30 बजे वृद्ध कुंड, 5 बजे शीतलपुरी डेरा, 5:30 बजे राजपुरी डेरा, 6 बजे सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19, 7 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर सेक्टर-20 और रात्रि 8 बजे गीता भवन मंदिर में गदा पहुंचेगी, जहां रात्रि भोजन व विश्राम का कार्यक्रम रहेगा। श्रद्धालुओं में गदा आगमन के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

![]()