फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gurmel met Zeeshan in jail

Kaithal News: जेल में हुआ था जीशान से गुरमेल का मेल

Wed, 16 Oct 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Gurmel met Zeeshan in jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनसीपी नेता व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले के 23 वर्षीय नरड़ गांव निवासी शूटर गुरमेल सिंह की जीशान अख्तर की एक मुलाकात ने संगीन अपराध के

बीच धकेला।

कहा जा रहा है कि यदि आरोपी गुरमेल की कैथल की जेल में जीशान अख्तर से मुलाकात न होती तो वह लॉरेंस गैंग का सदस्य न बन पाता। हालांकि शुरुआत से ही गुरमेल के परिवार में रहे झगड़े के माहौल ने भी उसकी सोच आपराधिक प्रवृत्ति की रही है।
विज्ञापन


जीशान पर कैथल में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज ः जीशान पर कैथल के कलायत थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जीशान अख्तर 21 अगस्त 2022 को कैथल पुलिस पंजाब की कपूरथला जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर कैथल लेकर आई थी। यहां पर ही दोनों की दोस्ती हो गई थी। इसके बाद कैथल जेल की स्पेशल सेल में वह लगभग 15 महीने तक शूटर गुरमेल के साथ रहा। इसके बाद जीशान को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। कपूरथला पुलिस उसे 17 नवंबर 2023 को वापस लेकर गई थी। यही नहीं कैथल जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे थे। इसके बाद दोनों के एक साथ मुंबई जाने के बाद ही एनसीपी नेता व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed