फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grand welcome for Harvindra who returned after winning the gold medal

Kaithal News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटे हरविंद्र का भव्य स्वागत

Sat, 14 Sep 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome for Harvindra who returned after winning the gold medal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पेरिस पैरालंपिक में तीरंदाजी स्वर्ण पदक जीतकर घर लौटे हरविंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। वह सबसे पहले चीका के शहीद उधम सिंह चौक पहुंचे। यहां कांबोज सभा गुहला चीका के प्रधान हरजिंद्र सिंह ने कमेटी के सदस्यों के साथ सिरोपा पहना उनका स्वागत किया।

इस मौके पर अन्य शहरवासियों ने भी हरविंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। बाद में हरविंद्र सिंह ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हरविंद्र सिंह ने कहा कि उनका सपना था कि वह पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पेरिस में उनका सपना चार सितंबर को तब पूरा हो गया जब उन्होंने प्रतिद्वंद्वी पोलैंड के लुकाज सीजैक को 6-0 से हराया। हरविंद्र सिंह ने कहा कि उनकी यह जीत पूरे देशवासियों की जीत है। पेरिस में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने गुहला का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरविंद्र सिंह ने इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीता था। हरविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें तीरंदाजी का शौक पटियाला यूनिवर्सिटी में पैदा हुआ था और टीवी पर पैरालंपिक का मैच देखते हुए ठान लिया था कि वह भी एक दिन देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे।


हरविंद्र सिंह के गांव अजीत नगर में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मास्टर सुरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, दिलबाग सिंह विर्क, अवतार सिंह सैर, बलविंद्र सिंह गुरुद्वारा प्रधान, श्याम सिंह माजरी, जगतार माजरी, गुरदीप सिंह बदसुई, हरजिंद्र सिंह जेई, दलबीर सिंह, मास्टर लखविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, जिंदा चंदी, विक्की हांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed