फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grain rotting in the government warehouse of Kalayat

Kaithal News: कलायत के सरकारी भंडारगृह में सड़ रहा अनाज

Sat, 18 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Grain rotting in the government warehouse of Kalayat
17kht_38_कलायत में भंडारण स्थल का मुआयना करते खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार व कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। सरकारी भंडारण स्थलों पर खरीदे गए गेहूं के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। सरकार द्वारा खरीदे गए अनाज को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संग्रहित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों पर थी, लेकिन समुचित प्रबंधन के अभाव में यह अनाज अब बर्बाद हो रहा है।

हाल ही में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और विभिन्न सरकारी विभागों की टीम ने भंडारगृह स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न केवल गेहूं सड़ा हुआ पाया गया, बल्कि भंडारण में प्रयुक्त बारदाना और लकड़ी के क्रेट भी नष्ट हो चुके थे। स्थिति इतनी गंभीर है कि भंडारण केंद्र किसी खुले कूड़ाघर जैसी स्थिति में दिखाई दिया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त बजट खर्च किया जाता है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनाज नमी, बारिश और कीटों का शिकार हो रहा है। यह अनाज वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुँचना चाहिए था, लेकिन कोताही ने इसे बेकार कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की जांच के बाद भी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि लापरवाह अधिकारियों की सूची बनाकर त्वरित कार्यवाही की जाए और भविष्य में अनाज संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत में यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी भंडारण में कोताही अनाज खराब होने की घटनाएँ सामने आई हैं।

अनाज के समुचित रख-रखाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अनाज खराब हो गया है, उसकी बोली लगाकर उचित निस्तारण किया जाएगा। -नवीन कुमार, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

17kht_38_कलायत में भंडारण स्थल का मुआयना करते खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार व कर्मी

17kht_38_कलायत में भंडारण स्थल का मुआयना करते खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed