फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grabbed 20 lakh rupees in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये हड़पे

Sat, 19 Aug 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Grabbed 20 lakh rupees in the name of sending abroad
कैथल। युवक को स्पेन में नौकरी दिलाने के नाम तीन आरोपियों ने उसके पिता से 20 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने लड़के को स्पेन की बजाय दुबई और वहां से दक्षिण अफ्रीका भेज दिया। साथ ही उसे कमरों में बंद रखकर प्रताड़ित किया। शिकायत के आधार पर कबूतरबाजी के अपराध में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता का आरोप है कि जब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा तो उन्होंने अपने बेटे को दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत बुला लिया। इस बारे में पंचायत कर आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने उसके परिवार को जान से मारकर नदी में बहा देने की धमकी दी है।
विज्ञापन


गांव थेह बनेड़ा निवासी बलबीर ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है। उसके बेटे साहिल के बेरोजगार होने के कारण वह काफी परेशान रहता था। इस दौरान उसी गांव के रहने वाले गुरबचन सिंह ने उसे कहा कि वह उसके लड़के को विदेश भिजवा देगा। इस पर गुरबचन ने उसे सुल्लर जिला पटियाला निवासी इंद्र पाल व कलसा जिला कुरुक्षेत्र निवासी विशाल वशिष्ठ से मिलवाया। आरोपियों ने कहा कि वे उसे लड़के को 20 लाख रुपये मे स्पेन भेज देंगे। कुछ दिन बाद वह सहमत हो गया व आरोपियों को 10 लाख अग्रिम दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि 17 नवंबर 2022 को अपने लडक़े को दिल्ली भेज देना उसकी वहां से फ्लाइट करवा देंगे। उसने अपने लड़के को आरोपियों के कहे अनुसार उनके दिए पते पर दिल्ली भेज दिया। वहां आरोपियों ने लड़के का पासपोर्ट अपने पास रख लिया और कहने लगे कि 20 नवंबर को उसकी फ्लाइट है। जब उसके बेटे को शक हुआ और आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने मिलकर साहिल के साथ मारपीट की और एक होटल के कमरे में बंद रखा। उसके बेटे से और पैसे की मांग करने लगे।

आरोपियों ने उसके बेटे से 2000 यूरो ले लिए और कहने लगे कि 22 दिसंबर को उसे स्पेन भेज देंगे। फिर 22 दिसंबर को आरोपी उसके बेटे को एयरपोर्ट पर ले गए और वहां जाकर उसके लड़के को पता लगा कि उसे स्पेन की बजाय दुबई भेजा जा रहा है। इस पर आरोपियों ने कहा कि वे दुबई से उसको स्पेन भेजेंगे। इसके बाद से साहिल से उनके परिवार का संपर्क टूट गया और कोई बात नहीं हुई। जब उसने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि लड़का स्पेन पहुंच गया है। बाकी पैसे जमा करवा दो। आरोपियों ने अलग-अल समय में उससे 20 लाख रुपये ले लिए।

पीड़ित ने बताया कि 20 मार्च 2023 को उसके लड़के का फोन आया और उसने बताया कि आरोपी उसे दक्षिण अफ्रीका ले गए हैं। लड़के ने कहा कि पापा! मुझे बचा लो ये लोग मुझे जान से मार देंगे। इसके बाद जब उसने आरोपी विशाल से बात की तो वह कहने लगा कि उनका तो यही काम है। लोगों से पैसे लेते हैं और ऐसे ही किसी देश में छोड़ देते हैं। जब उसने आरोपी इंद्र से बात करने की कोशिश की तो उसे पता चला कि इंद्र किसी केस में पटियाला जेल में बंद है। इसके बाद उसने पुत्र से बातचीत की और 24 मार्च को भारत की टिकट करवा दी। 25 मार्च को बेटा वापस भारत आ गया।


इसके बाद उन्होंने गांव में पंचायत की तो आरोपियों ने कहा कि वे रुपये नहीं देंगे। साथ ही धमकी दी कि अगर दोबारा पंचायत की या पैसे मांगे तो उसे जान से मार देंगे और किसी नदी में बहा देंगे। उनके घर वालों को पता तक नहीं चलेगा कि कौन सी दुनिया में चले गए। इस संबंध में उन्होंने दो मई को चीका पुलिस थाना में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं की है। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed