{"_id":"61eb0f5bd815a678be03ccea","slug":"graameenon-ko-kiya-paanee-bachaane-ke-lie-prerit-kaithal-news-knl967386132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को किया पानी बचाने के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को किया पानी बचाने के लिए प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से गांव बेगपुर में जल संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पानी की शुद्धता की जांच करने के बारे में जानकारी दी गई।
जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि जीवन मिशन के तहत विभाग द्वारा हर घर नल से स्वच्छ पेयजल प्रदान किया जा चुका है। वहीं जल की गुणवत्ता जांचने के लिए ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को भी पेयजल की जांच करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए सक्षम युवाओं के सहयोग से टीमें गठित करके डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम 5 महिलाओं को जीवाणु परीक्षण करने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों की ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के 1-1 सदस्य को क्लोरिन जांच करने के लिए ओटी किट भी प्रदान की जा रही है। कहा कि जल हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी तत्व है। इसलिए हमें इसकी गुणवत्ता का पता होना जरूरी है। हमें समय-समय पर पेयजल की जांच अवश्य करवाते रहना चाहिए। इस मौके पर बीआरसी साहिब सिंह, पाला राम व बलबीर सिंह मौजूद रहे।