{"_id":"60ca27a20559ec2c20ad8c1c574c074f","slug":"gold-won-in-boxing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में एक गोल्ड व दो सिल्वर सहित तीन पदक हासिल किए हैं। स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधक सुनील चौधरी व प्रिंसिपल मोनिका कौशिक ने छात्राओं का स्वागत किया। प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में कक्षा बाहरवीं की छात्रा नेहा यादव ने 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग मुकाबले में गोल्ड मेडल, कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सपना ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। कक्षा नौवीं की छात्रा शीतल ने 57 किलोभार वर्ग मे सिल्वर मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 20 से 23 अगस्त को भिवानी में हुई थी। प्रतियोगिता में जिले से 16 लड़कियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन