फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls should take special care of cleanliness and health

Kaithal News: लड़कियां रखें सफाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान

Sat, 19 Aug 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Girls should take special care of cleanliness and health
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को एक निजी पैलेस में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अंतर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लड़कियों को हाइजीन किट वितरित करते हुए उन्हें सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्हें हरियाली तीज की बधाई देकर झूले पर भी बिठाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी जगदीश शर्मा ने दीप शिखा प्रज्वलित करके किया। डीसी ने मोटा अनाज को प्रदर्शित करते हुए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी बड़ी महत्वपूर्ण है। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत की भागीदारी महिलाओं की है। लड़कियों व महिलाओं को सफाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी जगदीश शर्मा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लड़कियों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है, जो कि सराहनीय है। किसी भी अज्ञानता के कारण कोई भी बीमारी नहीं आए। इसके लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होना चाहिए। आने वाला समय यूथ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश के भविष्य में युवाओं की भागीदारी बड़ी अहम है। सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से लड़कियों के लिंगानुपात में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने कहा कि लड़कियों व महिलाओं को जागरूक करने के लिए निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आपकी बेटी हमारी बेटी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, से संबंधित लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांवों में कुआं पूजन आदि गतिविधियां चलाई जाती हैं। इस अवसर पर सीडीपीओ सुमन मधु, शशि बाला, गुरजीत कौर, अंजू शर्मा, खेमलता, मुकेश, धर्मेंद्र, गौरव, दिव्या, सिकंदर व सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed