{"_id":"664a9e8dd24ee0ea8c0a8755","slug":"girls-college-building-not-built-in-four-years-kaithal-news-c-245-1-kht1002-115938-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार वर्ष में नहीं बना कन्या महाविद्यालय का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार वर्ष में नहीं बना कन्या महाविद्यालय का भवन
Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजौंद में लड़कियों के कॉलेज के भवन के निर्माण के संबंध में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कॉलेज के भवन के लिए राजौंद में जींद रोड पर जगह निर्धारित की गई है, लेकिन राजौंद से कॉलेज के लिए निर्धारित की गई जगह शहर से छह किलोमीटर दूर है। यहां साधनों का आवागमन भी बहुत कम है। कॉलेज बनने पर यहां लड़कियों का पहुंच पाना असंभव है।
किसानों सहित राजौंद वासियों ने पांच माह तक धरना देकर कॉलेज को शहर में बनाने और कॉलेज की जगह बदलवाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर राजौंद वासियों का समर्थन किया। कड़े संघर्ष के बाद शनिवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने राजौंद वासियों को कॉलेज को शहर में बनाने का आश्वासन दिया और राजौंद वासियों व किसानों का भीषण गर्मी में चल रहे धरने का समापन करवाया।
रक्षा बंधन पर्व पर मिली थी कॉलेज की सौगात
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2020 में अगस्त महीने में रक्षा बंधन के अवसर पर पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को अपनी बहन मानकर उनसे राखी बंधवाई थी और राजौंद में महिलाओं के लिए कॉलेज बनवाने की घोषणा की थी। वर्ष 2020 में हर कॉलेज की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन चार वर्ष बाद भी कॉलेज को अपना भवन नहीं मिल पाया है। कॉलेज के लिए जो जगह निर्धारित की गई है वह राजौंद से छह किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में छात्राओं के लिए मुश्किल भरा सफर
राजौंद वासी जयपाल राणा, कुशलपाल राणा, पवन जैलदार,जयवीर राणा, काका राणा, रोहित शर्मा, वीरेंद्र चौहान, महीपाल राणा ने बताया कि छात्राओं को कॉलेज आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज को शहर में ही बनवाने की मांग है। छह किलोमीटर तक पैदल जाना भीषण गर्मी में छात्राओं के लिए मुश्किल भरा सफर है। बीते दिन भाजपा के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कॉलेज को शहर में बनवाने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर ही धरना समाप्त किया है।